Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 करोड़ की रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण योजना पर उठे सवाल, धीमी निर्माण गति और बदहाल व्यवस्था से श्रद्धालु परेशान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    19 करोड़ की रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण योजना पर उठे सवाल, धीमी निर्माण गति और बदहाल व्यवस्था से श्रद्धालु परेशान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा के रंकणी मंदिर में पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा मंदिर के सुंदरीकरण कार्य को लेकर 19 करोड़ की लागत से 24 नवंबर 2024 को शिलान्यास किया गया था साथ ही साथ गुणवत्तापूर्ण काम और काम को तय समय पर करने की कड़ी हिदायत भी दी गई थी।

    लेकिन ठेका कंपनी के द्वारा काम को धीमी गति किए जाने से मंदिर में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है मंदिर के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है एवं कई जगह में पानी के जमाव होने से श्रद्धालुओं को गाड़ी रखने में और आवागमन करने में परेशानी हो रही है विशेष कर बरसात के दिनों में कादा कीचड़ हो जाता है।

    मंदिर के पुजारी ने बताया कि सीढ़ी के नजदीक में भी बहुत बड़ा गड्ढा है वहां पर गंदगी जमते जा रहा है और यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है ठेकेदार को कई बार इस गड्ढे को भरने के लिए निवेदन भी किया गया लेकिन ठेकेदार के द्वारा काम काफी धीमी गति से की जा रही है जिससे मंदिर कमेटी के सदस्यों में भारी नाराजगी है।

     

    मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार के द्वारा भी पहाड़ी में जाने वाले सीढ़ी के चौड़ाई कम हो जाने को लेकर जिला के उपायुक्त से शिकायत किया है साथ ही सीढ़ी में लगाए गए रेलिंग भी अभी से ही काफी कमजोर लग रहा है इसको लेकर भी शिकायत किया गया है उन्होंने भी ठेका कंपनी के कार्य पर नाराजगी व्यक्त की है।

    साथ ही साथ गुणवत्तापूर्ण काम नहीं किए जाने से भी कमेटी के सदस्यों में नाराजगी है।

    श्रद्धालु विकास कुमार ने बताया कि बरसात के पहले विकास का काम पूरी तरह से हो जाना चाहिए नहीं तो श्रद्धालुओं को पूजा करने में काफी परेशानी होगी।

    मंदिर में पार्क का काम भी काफी धीमी गति से हो रहा है मजदूरों के द्वारा भी यह शिकायत की जा रही है कि वेतन भी समय पर नहीं मिलती है कम वेतन मिल रहा है मजदूरों मजदूर ने बताया कि मात्र ₹300 वेतन दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा कॉपर माइंस शुरू होने से पहले ही बढ़ा विरोध, गंदगी, प्रदूषण और CSR कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी
    Next Article 13 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में भ्रष्टाचार का आरोप, जेएलकेएम ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Related Posts

    विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    May 22, 2026

    सुरेन्द्र मिश्रा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष

    May 22, 2026

    अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर वन विभाग की चाहरदीवारी तोड़ा

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीतिक मर्यादा गिरती जा रही, लोकतंत्र की चिंता

    विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    सुरेन्द्र मिश्रा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष

    अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर वन विभाग की चाहरदीवारी तोड़ा

    13 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में भ्रष्टाचार का आरोप, जेएलकेएम ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    19 करोड़ की रंकणी मंदिर सौंदर्यीकरण योजना पर उठे सवाल, धीमी निर्माण गति और बदहाल व्यवस्था से श्रद्धालु परेशान

    राखा कॉपर माइंस शुरू होने से पहले ही बढ़ा विरोध, गंदगी, प्रदूषण और CSR कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी

    भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    सिंगरौली में कोयला‑ऊर्जा प्रोजेक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    ईचगढ़ में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रहा बालू का खेल, सिंडिकेट रिटर्न्स, पुलिस पर मिली भगत के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.