राष्ट्र संवाद संवाददाता
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा, कालिकापुर और बीरबांस पंचायत सचिवालय में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में संबंधित पंचायतों के मुखिया, सभी वार्ड सदस्य समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

