Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का बिगुल, पिंटू चकिया पर कार्रवाई और अवैध वसूली बंद करने की मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का बिगुल, पिंटू चकिया पर कार्रवाई और अवैध वसूली बंद करने की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    विस्थापितों ने पिंटू चकिया पर कार्रवाई करने की मांग की। अवैध वसूली पर भारी नाराजगी। यूसील अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप

    पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय ग्राम सभाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नाम्दुप गांव में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दर्जनों गांवों के विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीण एकजुट हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया।

    बैठक में नांदूप और तुरामडीह ग्राम सभा के प्रतिनिधियों ने मजदूरों की छंटनी, अवैध वसूली और पर्यावरणीय समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। ग्रामीणों का आरोप है कि यूसीआईएल के ठेकेदार द्वारा विस्थापित परिवारों के करीब 10 मजदूरों को बिना किसी कारण काम से हटा दिया गया है, जबकि पूर्व में उन्हें बहाल करने का आश्वासन दिया गया था।

    इसके साथ ही तुरामडीह माइंस में कार्यरत मजदूरों से प्रतिदिन लगभग 50 रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि विरोध करने पर मजदूरों को काम से बैठा दिया जाता है, जिससे उनमें भय का माहौल बना हुआ है।

    बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि खदान क्षेत्र में हो रही लगातार ब्लास्टिंग से पुराने नांदूप गांव के घरों में दरारें आ रही हैं और खदान से निकलने वाली धूल से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इन समस्याओं पर तत्काल रोक लगाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

    बाघराय मार्डी को सौंपा आंदोलन का नेतृत्व

    बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी को आंदोलन का नेतृत्व सौंपा गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

    बाघराय मार्डी ने मौके पर कहा कि

    “विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों के साथ लंबे समय से अन्याय हो रहा है। मजदूरों की छंटनी, अवैध वसूली और पर्यावरणीय नुकसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रबंधन जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो माइंस का काम पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।”

    आंदोलन की चेतावनी

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यूसीआईएल तुरामडीह माइंस के मुख्य द्वार पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

    ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षों से चल रही उपेक्षा और शोषण के कारण अब ग्रामीण आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। उन्होंने प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

    इस बैठक के बाद पूरे क्षेत्र में आंदोलन की रणनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।

    यूसील कमी पिंटू चकिया पर अधिकारियों के साथ मिलकर ठेका मजदूरों का शोषण करने का भी आरोप लग रहा है ।

    विस्थापितों का कहना कि उनके द्वारा प्रत्येक मजदूरों से अवैध वसूली की जाती है और ठेका मजदूरों को परेशान किया जाता है साथ-साथ कंपनी में घुसने वाले प्रत्येक गाड़ी से भी पैसा लिया जाता है इसकी शिकायत यूसिल प्रबंधन से करने से कोई सुनवाई नहीं होती है पिंटू चकिया पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

    नहीं तो जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

    विस्थापितों का कहना है कि कंपनी गेट के बाहर एक रूम बना हुआ है वहीं से अवैध लेनदेन किया जाता हे जिसमें अधिकारियों की भी शह उन्हें मिली हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिबंधन कार्यालय की समीक्षा बैठक में राजस्व व लंबित मामलों पर चर्चा
    Next Article राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.