Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नव प्रतिनियुक्त बीएलओ (Booth Level Officers) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि वे अपनी सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता विवरणों के सही संधारण पर विशेष जोर दिया।
    प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रपत्र-6, 7 एवं 8, ECINET/BLO App, Book a Call एवं 1950 हेल्पलाइन, SIR-2003 के साथ मतदाताओं की मैपिंग, नोशनल मकान संख्या निर्धारण, मतदान केंद्रों के नजरी नक्शे, Key MAP और Coordinate Points तैयार करने, ASDD सूची निर्माण तथा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

     

    उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह तथा तीन मास्टर ट्रेनरों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईरान-इजरायल युद्ध का असर, खाद्य तेलों के दाम में भारी उछाल, मिलावटी तेलों का कारोबार भी बढ़ा
    Next Article उपायुक्त का अल्टीमेटम: एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा करें, अस्पतालों-विद्यालयों के विकास कार्यों में लाएं तेजी

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.