Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप
    खबरें राज्य से झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    यूसील कॉलोनी भ्रष्टाचार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कभी अपनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध जादूगोड़ा स्थित यूसील कॉलोनी आज बदहाली का शिकार है। कॉलोनी में गंदगी का अंबार, डस्टबिनों की नियमित सफाई का अभाव, नालियों की सफाई बंद, झाड़ियों की कटाई नहीं होने और फॉगिंग व्यवस्था ठप रहने से कॉलोनीवासियों में भारी नाराजगी है। बरसात से पहले ही डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

    ए-टाइप, बी-टाइप और टाइप-वन क्वार्टरों के सामने डस्टबिनों की सफाई नहीं होने से जानवरों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले वर्षों में कॉलोनी में डेंगू के कई मामले सामने आए थे, जिनमें शिक्षक कोकिला पाल और कृष्ण प्रसाद शर्मा की मौत भी हो चुकी है।

    सफाई कार्य के लिए टेंडर दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। वहीं कॉलोनी की सड़कें और क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर भवनों से प्लास्टर झड़ रहा है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    कॉलोनीवासियों ने यूसील के संपदा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सिविल अधिकारी दिलीप कुमार मंडल पर आरोप है कि लंबे समय से एक ही पद पर रहने के बावजूद कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सफाई, मेंटेनेंस और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं ठप पड़ी हैं।

    स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चारदीवारी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल हैं और इस कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा जर्जर सड़कों के कारण कॉलोनीवासियों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    नए सीएमडी से कॉलोनीवासियों को उम्मीद

    यूसील के नए सीएमडी डॉ. कचम आनंद राव से

    कॉलोनीवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि नए नेतृत्व में कॉलोनी की स्वच्छता, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा तथा संपदा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

    आखिर किसके संरक्षण में वर्षों से जमे हैं अधिकारी?

    कॉलोनीवासियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यूसील में समय-समय पर कई सीएमडी बदलते रहे, लेकिन संपदा विभाग के कुछ अधिकारी वर्षों से अपने पद पर बने हुए हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर इन अधिकारियों की पहुंच कितनी ऊपर तक है कि लगातार नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद उनकी कार्यशैली और पदस्थापन पर कोई असर नहीं पड़ता। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड
    Next Article वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.