Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप
    Breaking News अपराध खबरें राज्य से

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    वसई कोर्ट से आरोपी फरार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पालघर/इंद्र यादव/मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई कोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 16 साल पुराने मर्डर केस का एक शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से ही फरार हो गया है। इस घटना के बाद से मीरा-भायंदर, वसई-विरार (MBVV) पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।

    ठाणे जेल से लाया गया था कोर्ट

    मिली जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी का नाम अविनाश उर्फ अजय सोनी (उम्र 42 वर्ष) है। आरोपी अविनाश को पुलिस ठाणे जेल से वसई सेशन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। लेकिन कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के बावजूद, शातिर आरोपी ने पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंकी और पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गया।

    16 साल पुराना है मर्डर केस

    पकड़ा गया आरोपी कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है। उस पर साल 2009 में नालासोपारा पुलिस स्टेशन में हत्या (IPC धारा 302 और 34) का मामला दर्ज हुआ था (गुन्हा रजिस्टर नंबर 37/2009)।

    16 साल तक रहा फरार: मर्डर की इस वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचता फिर रहा था।

    एक साल पहले हुई थी गिरफ्तारी: MBVV पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक साल पहले ही इस वांटेड अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की थी।

    पहचान बदलने में माहिर: आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार अपने नाम बदल रहा था। रिकॉर्ड के मुताबिक, वह अविनाश, विनय, विनोद और अजय लालता प्रसाद सोनी जैसे कई फर्जी नामों का इस्तेमाल कर रहा था।

    पुलिस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    इस दुस्साहसिक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बेहद संवेदनशील मामले (मर्डर केस) के आरोपी को कोर्ट लाते समय इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

    घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। कोर्ट के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल
    Next Article ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.