लक्ष्मीनगर में एमआरपी के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राहक पंचायत ने आयोजित की विद्यार्थी गोष्ठी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आज दिनांक 17/05/2026 को लक्ष्मीनगर के “कोशिश पुस्तकालय” में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से एक विद्यार्थी गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र से हुआ।कार्यक्रम में प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमती एंजिल उपाध्याय की ओर से संगठन और कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया।श्रीमती उपासना सिन्हा जी ने सरल शब्दों में एम आर पी के विषय पर जानकारी दी और एम आर पी को तय करने के मानक पर बात की ।उन्होंने देश व्यापी स्तर पर एम आर पी निर्धारण हेतु चल रहे अभियान पर चर्चा की।क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी ने बच्चों के बीच नागरिक बोध पर बात की।पिछले दिनों के गैस और पेट्रोल की स्थिति का उदाहरण देकर बताया कि कैसे कोई संकट कृत्रिम रूप से भी बनाया जाता है तो हमारा दायित्व क्या होना चाहिए। राष्ट्र सेवा में भी थोड़ा सा समय देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विद्यार्थी क्लब के विषय में भी जानकारी दी गई।अंत में धन्यवाद ज्ञापन अंशु कुमारी ने किया। बच्चों के बीच कुछ पुस्तकें भी बांटी गई।इस कार्यक्रम में डॉ अनिता शर्मा जी, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह के साथ साथ विभिन्न कक्षाओं के 35 बच्चे उपस्थित थे।इस विद्यार्थी गोष्ठी में अजीत, सनी,अमर,अभिषेक,, इच्छा, संतोष विक्की ने सक्रिय भूमिका निभाई।

