राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज के विषय गृह विज्ञान ( मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स) विभाग द्वारा आज ‘कुक विदाउट फायर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि में छात्र-छात्राओं ने अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजे फलों, हरी सब्जियों और अंकुरित अनाजों की मदद से बिना आग के प्रयोग के कई स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों को तैयार किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल भोजन तैयार किया, बल्कि उन व्यंजनों में मौजूद न्यूट्रिशंस और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी सूरज सुरीन, नित्या झा, सुनिधि कुमारी और सलोनी सरदार ने अपनी रचनात्मकता से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन व्यंजन बनाए, जिनकी सभी ने काफी सराहना की। इस सफल आयोजन में भाग लेते हुए प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने कहा कि अगर हम पौष्टिक भोजन की जानकारी रखें और उसका प्रयोग करें तो कई सारे व्याधियों और दवाओं के सेवन से बचे रह सकते हैं।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी, डॉ. किशन कुमार शर्मा तथा अन्य प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय भूमिका रही।

