Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
    जमशेदपुर झारखंड

    NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक, भारी अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन संगठन के कोल्हान सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

    प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की लापरवाही के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और सरकार छात्रों के सवालों से बचने का प्रयास कर रही है। झारखंड छात्र मोर्चा ने मांग की कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच कराई जाए, दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।

    छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है, तो झारखंड छात्र मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

    इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कृष्ण कामत, केंद्रीय उपाध्यक्ष सरफराज, कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP पर विधायक को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.