Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मत्स्य संपदा योजना में पारदर्शी चयन पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मत्स्य संपदा योजना में पारदर्शी चयन पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मत्स्य संपदा योजना में पारदर्शी चयन पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला समाहरणालय में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए लाभुकों के चयन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पुनः चयनित लाभुकों की स्वीकृति, वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्कीम प्रस्ताव तथा प्रधानमंत्री मत्स्य सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही नए रियरिंग तालाब, ग्रो-आउट तालाब, मिश्रित मत्स्य पालन, बायोफ्लॉक तालाब, जलाशयों में केज अधिष्ठापन तथा आईसबॉक्स युक्त मोटरसाइकिल जैसी योजनाओं के मानक, चयन प्रक्रिया और अनुदान संबंधी बिंदुओं पर चर्चा हुई।

    बैठक में निर्देश दिया गया कि योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्राप्त आवेदनों एवं पूर्व चयनित आवेदकों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमित मछुआरों से संबंधित डाटा का पुनः सत्यापन कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
    Next Article पेयजल आपूर्ति और चापाकल मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.