Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला

    सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. चांडिल एसडीएम विकास राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रशासनिक टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों की जांच की. कार्रवाई के दौरान रहमत नगर निवासी ताहिर कुरैशी के बूचड़खाने से दो गायों को जब्त किया गया. प्रशासन ने दोनों मवेशियों को गौशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं संबंधित बूचड़खाने को कपाली नगर परिषद की ओर से सील कर दिया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. एसडीएम विकास राय ने बताया कि क्षेत्र से लगातार अवैध बूचड़खानों और कथित गोकशी से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान एक लाइसेंसी बूचड़खाना मिला, जिसके दस्तावेजों की जांच की गई और संचालक को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. उन्होंने बताया कि अन्य कई बूचड़खाने बंद पाए गए, लेकिन संचालकों की ओर से कोई वैध दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया. ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए सीलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है. एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित करते पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने कपाली नगर परिषद को भी निर्देश दिया है कि क्षेत्र में संचालित सभी अवैध बूचड़खानों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद कराया जाए. इस कार्रवाई के बाद अब लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं. वहीं कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर ने दावा किया कि नगर परिषद स्तर से किसी प्रकार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किए गए लाइसेंस और दस्तावेजों की भी जांच कराई जा रही है. प्रशासन अब पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गया है. इस कार्रवाई के बाद कपाली क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लग सकती है.
    विकास कुमार राय (एसडीएम- चांडिल)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद
    Next Article जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    August 15, 2026

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    August 15, 2026

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सात शक्तियों का खाका

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया, जानें सातों शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन: चार वर्षों में सबसे छोटा भाषण

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.