जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जनगणना 2027 की स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया में नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। चैम्बर ने कहा कि अब लोग मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन अपनी जनगणना की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
चैम्बर ने बताया कि नागरिक [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर पंजीकरण, OTP सत्यापन, लोकेशन मार्किंग और परिवार संबंधी जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अंतिम सबमिट के बाद मिलने वाली 11 अंकों की SE ID को सुरक्षित रखने की भी अपील की गई है।
चैम्बर ने कहा कि सही जनगणना से विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक नीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से भी लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।
इस दौरान चैम्बर भवन में पदाधिकारियों और सदस्यों ने मोबाइल फोन के जरिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर इसका लाभ उठाया।

