Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी रविंद्र सिंह ने कथित रूप से अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक सिंह उर्फ अभिषेक कुमार की टांगी और हथौड़े से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

    पुलिस के अनुसार वारदात सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुई। हत्या के बाद आरोपी ने घर के पर्दों में आग लगाई और किचन की गैस खोल दी, ताकि पूरा घर आग की चपेट में आ जाए। इसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन वह बच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्वयं पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। करीब आठ घंटे तक घटनास्थल की गहन जांच की गई। हत्या में प्रयुक्त टांगी और हथौड़ा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कराया और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अत्यंत विचलित दिखाई दे रहा था। वह बार-बार कह रहा था, “हां, मैंने हत्या की… मुझसे गलती हो गई।” हालांकि वह हत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    सुप्रिया सिंह विवाहित थीं और लगभग तीन महीने की गर्भवती थीं। इस कारण घटना ने लोगों को और अधिक झकझोर दिया है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के अनुसार रविवार रात तक घर में सबकुछ सामान्य था और किसी बड़े विवाद की जानकारी कभी सामने नहीं आई थी।

    तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।

    गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
    Next Article टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    Related Posts

    आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत

    May 11, 2026

    टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    May 11, 2026

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत

    टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    आरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल

    भाजपा कार्यकर्ता ने महानगर अध्यक्ष पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

    रोजगार और प्रदूषण के मुद्दे पर गुवा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम से लौह अयस्क परिवहन ठप

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, राखा और मानगो वन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है अवैध कब्जा

    यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.