Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के उपर खखरा टोला, पथलगड़ा में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, स्प्रिट, फर्जी लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें और वाहन बरामद किए गए।

    पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के एक बंद मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब बनाई जा रही है और आसपास के इलाकों में इसकी तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन वत्स के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने उपर खखरा टोला निवासी मनोज मुर्मू (26) और चौपादार निवासी भदरू सिंह (42) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की।

    फर्जी लेबल लगाकर बाजार में बेची जा रही थी शराब

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न ब्रांडों के नाम पर नकली विदेशी शराब तैयार कर रहे थे। शराब की बोतलों पर फर्जी होलोग्राम, स्टिकर और लेबल लगाकर उन्हें बाजार में खपाया जा रहा था।

    इस मामले में गोला थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    दो गिरफ्तार रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल
    Next Article जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    Related Posts

    आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत

    May 11, 2026

    टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    May 11, 2026

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कांग्रेस ने कहा- सत्य की हुई जीत

    टाटा स्टील ने विभिन्न स्थानों पर समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    आरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल

    भाजपा कार्यकर्ता ने महानगर अध्यक्ष पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

    रोजगार और प्रदूषण के मुद्दे पर गुवा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम से लौह अयस्क परिवहन ठप

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, राखा और मानगो वन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है अवैध कब्जा

    यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.