Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दरबार में उठी जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा; महीने में दो बार लगेगा दरबार : मेयर सुधा गुप्ता
    जमशेदपुर झारखंड

    जनता दरबार में उठी जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा; महीने में दो बार लगेगा दरबार : मेयर सुधा गुप्ता

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान की दिशा में पहल करना था।

    जनता दरबार में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं एवं आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, फरहत बेगम, राजकुमार वर्मा सहित कई लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं।

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वर्कर्स कॉलेज में आर्ट्स एवं विज्ञान विषयों में स्नातक की पढ़ाई बंद हो गई है, जिसे जल्द शुरू कराने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह में अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन हेतु उच्च स्तरीय घाट निर्माण की मांग भी रखी। मेयर सुधा गुप्ता ने दोनों मामलों में शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया।

    जनता दरबार में उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट निर्माण, कचरा उठाव एवं निस्तारण, सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, पर्यटन, नदी सौंदर्यीकरण, गंदे पानी के ट्रीटमेंट प्लांट तथा पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण समेत कई मुद्दे उठाए गए।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है और वे इस दायित्व का निर्वहन करते हुए हर महीने दो बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगी।

    कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, संजय ठाकुर, बेलाल गुफरान, शिबु सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, प्रताप कुमार, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन संजय सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनः मुकुल मिश्रा
    Next Article शादी के दबाव में युवक ने की किशोरी की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    May 11, 2026

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    May 11, 2026

    आरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा स्टीलकर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

    रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    आरडी टाटा गोलचक्कर के पास ऑटो पलटा, महिला समेत चार घायल

    भाजपा कार्यकर्ता ने महानगर अध्यक्ष पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र

    रोजगार और प्रदूषण के मुद्दे पर गुवा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम से लौह अयस्क परिवहन ठप

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल, राखा और मानगो वन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है अवैध कब्जा

    यूसीआईएल में सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर बवाल, आरटीआई कार्यकर्ता ने डीएई सचिव को भेजी शिकायत

    केंदुझर मे आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर मे डी ए भी पब्लिक स्कूल के 23एनसीसी कैडेट्स हुए शामिल

    जादूगोड़ा CTC में आउटसोर्सिंग ठप: 900 जवानों की ट्रेनिंग प्रभावित, 262 मजदूर बेरोजगार; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.