Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनःमुकुल मिश्रा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनःमुकुल मिश्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनःमुकुल मिश्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वालों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में जबरदस्त असुविधा हो रही है। इसी असुविधा को दुरुस्त करने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा सोमवार को टाटा लैंड के आरएम प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने प्रवीण कुमार को बताया कि लोग परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है।

    मुकुल मिश्रा ने उनसे कहा कि सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लोगों ने काफी संख्या में पानी और बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन दे रखा है। दुर्भाग्य है कि कंपनी प्रबंधन ने अब तक बिजली-पानी का कनेक्शन उन लोगों को नहीं दिया। इस पर प्रवीण कुमार ने श्री मिश्र को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द इस पर विचार करके मामले को सुलझा लिया जाएगा।

    मुकुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर कंपनी दोहरा रवैया अपना रही है। श्री मिश्र का आरोप था कि बड़े लोगों को छूट और छोटे लोगों को सजा देने के कारण ही अवैध अपार्टमेंटों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि वैसे निवासी, जो नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दे चुके हैं, उनके आवेदनों को जांचा जाए। अगर वो वैध हैं तो उन्हें अतिशीघ्र एनओसी दी जाए ताकि समय पर वो अपना आवास बना सकें। मुकुल मिश्र के साथ शीतल खुल्लर, विनोद सिंह, काजल चौधरी और अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

    कदमा बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनःमुकुल मिश्रा सोनारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरसात से पहले विकास योजनाएं पूरी करने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article जनता दरबार में उठी जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा; महीने में दो बार लगेगा दरबार : मेयर सुधा गुप्ता

    Related Posts

    सिंहभूम चैंबर ने किया ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन

    May 11, 2026

    मोदी के बयान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति

    May 11, 2026

    पहाड़ों और नदियों के संरक्षण पर जमशेदपुर में 22-23 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिंहभूम चैंबर ने किया ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन

    मोदी के बयान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति

    पहाड़ों और नदियों के संरक्षण पर जमशेदपुर में 22-23 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी

    गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगाने का शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके

    गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगाने का शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके

    जमशेदपुर में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, स्थानीय हस्तशिल्प को मिलेगा नया बाजार

    एमजीएम अस्पताल में बीसीजी टीका लगने के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    शादी के दबाव में युवक ने की किशोरी की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जनता दरबार में उठी जनसमस्याएं, समाधान का भरोसा; महीने में दो बार लगेगा दरबार : मेयर सुधा गुप्ता

    सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लीज एरिया  के लोगों को मिले पानी-बिजली कनेक्शनः मुकुल मिश्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.