Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: गायछांद स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर रात घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास लागुरी के साथ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जामताड़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले का निरीक्षण किया।

    स्थलीय जांच के दौरान पाया गया कि प्रतिमा के साथ लगे धनुष और तीर क्षतिग्रस्त हैं। घटना की पुष्टि होने के बाद तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी जामताड़ा तथा नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सभी अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों अथवा विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिमा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

    पुलिस प्रशासन समिति के सदस्यों के लगातार संपर्क में है। क्षतिग्रस्त धनुष एवं तीर की मरम्मत कर उसे पुनः स्थापित करने पर सहमति बनी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा थाना और डायल-112 नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Next Article मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार : रवींद्रनाथ महतो

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.