Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में जनगणना 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस महाअभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
    उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगी। खास बात यह है कि पहली बार आम नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है। इसके तहत 1 मई 2026 से लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
    प्रत्येक नागरिक को मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे डेटा का सत्यापन आसान और सुरक्षित हो सकेगा।
    जिले में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई प्रगणना क्षेत्र बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण और शहरी इलाकों में टीमों द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है।
    प्रशासन के अनुसार:
    प्रशिक्षण कार्यक्रम: 27 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक
    घर-घर सर्वे और जनगणना: 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक
    उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
    Next Article देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.