राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कुमीरमुडी गांव के ग्रामीणों ने प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में सड़क निर्माण में हो रहे अनदेखा को लेकर विरोध जताया। हाता मुसाबनी मुख्य सड़क से गाजुडीह तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास अप्रैल 2025 में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के द्वारा किया गया था।एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। बीच में जब उपचुनाव हुआ उस समय ग्रामीणों को बेवकूफ बनाते हुए निर्माण शुरू हुआ फिर जैसे चुनाव खत्म हुआ काम बंद हो गया जहां खोदा गया है वहां पानी जम गया है। प्रमुख ने कहा एक सफ्ताह के अंदर अगर कार्य को नहीं शुरू किया गया तो ग्रामीणों संग हाता मुसाबनी मुख्य सड़क को जाम करेंगे। प्रखंड क्षेत्र में कई सारी योजनाएं ऐसे ही लंबित है जिसका विधायक या सरकार के लोग कोई सुद्दी नही ले रहे हैं।मौके पर दशमत मुर्मू , चंद्रकांत सोरेन, हरि पदो मुर्मू, सचिन सोरेन, और ग्रामीण उपस्थित रहे।

