Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना व्यवस्था और जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

    उपायुक्त ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके तहत 1 मई से 15 मई 2026 तक आम नागरिक स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे, जबकि 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। द्वितीय चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी।

    उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और प्रशासनिक योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए संचालित होगी।

    जिले में जनगणना कार्य के लिए 8 चार्ज क्षेत्र, 1765 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। 316 पर्यवेक्षक और 1637 प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 1 से 15 मई के बीच अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला में आदिवासी संस्कृति संरक्षण हेतु पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण
    Next Article मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.