Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला प्रशासन की ओर से मनरेगा एवं आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा मानवदिवस सृजन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

    समीक्षा के दौरान सभी पंचायतों के प्रत्येक गांव में लक्ष्य के अनुरूप कार्य संचालित करने, एससी/एसटी मजदूरों की भागीदारी बढ़ाने तथा महिला मानवदिवस सृजन को 55 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रखंडवार समीक्षा में नाला एवं नारायणपुर प्रखंड में कई पुरानी योजनाएं लंबित पाई गईं, जिन्हें मिशन मोड में शीघ्र पूरा करने को कहा गया।

    बैठक में जॉब कार्ड का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सत्यापन सुनिश्चित करने, एटीआर अपलोडिंग में नारायणपुर एवं फतेहपुर प्रखंड में तेजी लाने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सतत समीक्षा करने पर बल दिया गया।

    इसके अलावा विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण
    Next Article कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.