Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र के तत्वावधान में गयपथर पंचायत के ग्राम नमूनमंधारा में किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित जागरूकता अभियान सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिकाधिक लाभ पहुंचाना था।

    गोष्ठी में बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ मनोरंजन मिर्धा, एटीएम अमीर हेंब्रम सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। किसानों को बताया गया कि केसीसी के माध्यम से उन्हें खेती-किसानी के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध होती है, जिससे कृषि कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकता है। किसानों को जल्द से जल्द आवेदन प्रपत्र भरकर प्रखंड कृषि कार्यालय में जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

    अधिकारियों ने 13 मई 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय केसीसी कैंप में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही बताया गया कि भरा हुआ आवेदन पत्र किसान मित्र, वीएलडब्ल्यू, एटीएम, बीटीएम एवं बीएओ के माध्यम से प्रखंड कार्यालय में जमा किया जा सकता है। किसानों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश
    Next Article हल्दीपोखर के अक्षत मोदी को आइसीएसइ बोर्ड की दशवीं के रिजल्ट में 94 प्रतिशत अंक मिले

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.