Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बालू माफिया सक्रिय हैं और कड़े कानूनों की अनदेखी करते हुए रोजाना लाखों रुपये का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं मिलीभगत के आरोप भी सामने आ रहे हैं।

    सुत्र के अनुसार, रानीश्वर, जामा और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उठाव किया जा रहा है। माफिया रैयती जमीन पर डंपिंग यार्ड बनाकर ट्रक और हाइवा के माध्यम से बालू को बिहार और पश्चिम बंगाल तक भेज रहे हैं। जामा क्षेत्र के सिलांदा समेत कई घाटों से अवैध बिक्री की चर्चाएं आम हैं।

    इसी क्रम में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रानीश्वर थाना क्षेत्र के छोटा कामती गांव में छापेमारी कर करीब 12 हजार सीएफटी (लगभग 120 ट्रैक्टर) अवैध बालू जब्त किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व जांच टीम ने किया और मौके पर कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई।

    जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेगा ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी, अधिक सहभागिता पर जोर
    Next Article आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    Related Posts

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.