राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल स्थित केंदुझर जिले मे एक युवक अपने मृत बहन के अवशेष कंकाल को लेकर बैंक पहुंच गया। बताया जा रहा है,कि खाते से रूपये निकालने के लिए बार बार अनुरोध को अनसुना कर देने के बाद आक्रोशित भाई ये कदम उठाया।घटना केंदुझर जिले के पाटना थाना क्षेत्र के मल्लिपाशी गाँव की है। जीतु मुंडा नामक एक ग्रामीण अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया .कंकाल देखकर बैंक मे अफरा- तफरी मच गई।गौरमतलब जीतु मुंडा अपनी बहन मृतक कलरा मुंडा के खाते मे जमा 20हजार रू. निकालने चाहता था,इसके लिए कई बार वो बैंक गया था।परंंतु बैंक कर्मचारियों ने खाताधारकों को ही भुकतान करने की बात कहा जीतू अपनी बहन की मौत होने की बात अनेको बार बता चुका था.बार बार बैक चक्कर मार रहे जीतु को कोई सहायता नही मिला।परेशान होकर जीतु मुंडा कब्र से अपनी बहन का कंकाल निकाल कर तीन किलोमीटर पैदल चलकर मल्लिपसी स्थित ग्रामीण बैंक पहुंच कर बैंक परिषद के बरामदे मे कंकाल रखा ।कंकाल देखते ही बैंक परिषद मे अफरा तफरी मच गई।बैंक कर्मीयों के सुचना देने पर पुलिस को बुलाया।पुलिस के अनुसार जीतु अनपढ़ और कानुनी प्रक्रिया से अंजाम था .प्रशासन ने जीतु को समझाबुझा कर जल्द पैसे निकासी का भरोसा दिलाया। ततपश्चात शव को ले क्रबिस्तान मे दफन किया गया।उक्त घटना एक सवाल छोड़ गया कि अनपढ़ जीतु को किसी समाजसेवीयो या जनप्रतिनिधियों ने क्यो नही मदद की।

