राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर चांदना गांव में सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ के शुभ अवसर पर लगभग 151 कुमारी कन्याओं के द्वारा पूरे गाजे बाजे तथा खोल करताल हिरिनाम संकृतन नाम करते हुए चांदना नदी से पवित्र जल लाकर कलश स्थापना किए गए। बताते चलें पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदना गांव में बांग्ला नव वर्ष के शुभ अवसर आपार भक्ति के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस सात दिवसीय भागवत कथा का पाठ कथा व्यास प्रेम बल्लभ दास जी महाराज श्रीधाम वृंदावन से पधारे महाराज के मुखाविंद से श्रीमद् भागवत कथा अमृत रसपान किया जाएगा। कथा प्रवचन दिनांक 27.04.2026 से 03.05.2026 तक समय संध्या 6 बजे से प्रारंभ किया जाएगा तथा दिनांक 04.05.2026 को बंगला 20 वैशाख को पुर्ण आहुति हवन प्रात 7 बजे प्रारंभ ततपश्चात महा प्रसाद वितरण के बाद सफल समापन होना है!
इस प्रकार सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन से पूरे चांदना गांव सहित खट्टोजोरी, पाथरचुड़ कुमारडीह,बांसपाहड़ी, बाबुपुर,बेलियाजोड़, निपनियां, दलाही,धासनियां, उतमडीह, सापचाला, भंगाहीड़,पिछुली,केन्द्रघाटा आदि गांव में भक्ति मय माहौल देखा जा रहा है। कथा व्यास श्री प्रेम बल्लभ दास जी महाराज के मुखाविंद से इस सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन अपने मधुर कंठ से सभी को भागवत पाठ सुनाएंगे। इस भव्य कलश शोभायात्रा के पवित्र घड़ी में नाला विधानसभा के वरिष्ठ नेता कृष्णा गोपाल महतो,नाला विधानसभा के पुर्व जेबीकेएसएस प्रत्याशी युवा नेता सह ह्युमन राईटस एंड जस्टिस मुवमेंट के प्रदेश सचिव शान्ति गोपाल महतो नाला विधानसभा के पुर्व भाजपा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो तथा आयोजक कमेटी के सदस्य तरुण कु मंडल, विधान चन्द्र मंडल, तनमय मंडल, साधीन लोहार, सुकुमार म़डल, सुभाष चन्द्र चंद्र मंडल,नदियानंद मंडल, बापन मंडल, पंचानन महतो,कानाई मंडल,रंजीत मंडल, गोरीशंकर यादव, निमाई चन्द्र महतो,प्रनव महतो कमलाकांत महतो, विद्दुत कु मंडल,मृतुनजय मंडल, प्रसेनजित मंडल, अक्षय मंडल, गोराचांद, लखन, अजय सहित समस्त सोलह आना कमिटी के सदस्यो, ग्रामवासियों तथा हजारों भक्तजन उपस्थित थे!

