Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक
    जामताड़ा झारखंड

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    जामताड़ा: जिले में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 27 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के सदस्य, आभूषण दुकानदार और अन्य व्यवसायी शामिल हुए।

     

    बैठक के दौरान बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा अपराध नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर जोर दिया गया।

     

    व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए दोपहर और शाम के समय बाजारों में विशेष गश्ती की मांग की। इसके अलावा रात्रि में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गली-मोहल्लों में बाइक गश्ती दल की तैनाती की आवश्यकता जताई। मिहिजाम, करमाटांड़ स्टेशन रोड और जामताड़ा बाजार में जाम और यातायात समस्या के समाधान की भी मांग उठाई गई।

     

    एसपी शंभु कुमार सिंह ने सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में बीट पुलिसिंग को और मजबूत करने तथा सभी व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके।मौके पर पुलिस उपाधीक्षक चंद्र शेखर भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल
    Next Article जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    Related Posts

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.