राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : शहर के दीपक कुमार बैंगलुरू में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 k मैराथन में हिस्सा लेकर प्रोकेम स्लैम फिनिशर मैराथन धावक बनने का गौरव हासिल किये।
दीपक कुमार इससे पूर्व नई दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कोलकाता में आयोजित टाटा स्टील कोलकाता 25 किलोमीटर तथा मुंबई में आयोजित 42 किलोमीटर की दौड़ पूरा कर चुके हैं। इस बार उन्होंने बैंगलुरू में 10 किलोमीटर मैराथन 59 मिनट 11 सेकेंड में पूरा किये। ओवर ऑल 15850 धावकों में श्री कुमार 5447 रैंक हासिल किये। जबकि पुरुष वर्ग में कुल 12970 धावकों में 5150 रैंक प्राप्त किये। वहीं एज कैटगरी में कुल 853 धावकों में 304 वां रैंक प्राप्त किये।
इस प्रकार श्री कुमार प्रतिष्ठित प्रोकेम स्लैम फिनिशर बनने का भी गौरव हासिल किये।

