उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट
उपायुक्त ने सभी परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता से अच्छे से प्रशिक्षण लेने एवं विभिन्न बिंदुओं पर किए मोटिवेट
आज दिनांक 27.04.2026 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) से परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता ने शिष्टाचार भेंट किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त ने सभी उप समाहर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें द्वारा ग्रहण किए जा रहे प्रशिक्षण संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली। साथ ही सबों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेने, समयबद्धता, अनुशासन एवं प्रशासनिक संवेदनशीलता के साथ दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर विमर्श करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न दिशा निर्देश दिए।
_*इस मौके पर*_ गोपनीय प्रभारी श्री मिहिर सलकर के अलावा संबंधित परीक्ष्यमान उप समाहर्ता मौजूद रहे।

