राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला प्रखंड के मुरुप, मुंडाटांड़ एवं ईटाकुदार पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा लाभुकों के अभिलेखों की गहन जांच कर उनकी पात्रता का सत्यापन किया गया तथा आवश्यकतानुसार अभिलेखों को अद्यतन करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस अवसर पर लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई और पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सही और वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए ऐसे भौतिक सत्यापन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

