राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को दुगनी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। करीब 10 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया, वहीं उन्हें हेलमेट प्रदान कर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए विस्तार से समझाया। उन्हें हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और अन्य सुरक्षा मानकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटर वाहन निरीक्षक दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।

