Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बोधी सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती के अवसर पर रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह श्रीलेदर्स के पार्टनर शेखर डे, समाजसेवी पुरवी घोष तथा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमरजीत जी की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर शेखर डे ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध शांति के प्रतीक थे और उन्होंने विश्व को शांति का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।

    जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे सोसायटी प्रांगण में आयोजित की गई, जिसका विषय “युद्ध नहीं, शांति” रखा गया, जबकि छोटे बच्चों के लिए गौतम बुद्ध का चित्रांकन विषय था। सोसायटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने बताया कि चित्रांकन प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के बच्चों के साथ विशेष बच्चो ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 1 मई को बुद्ध जयंती के दिन सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जो संध्या तक चलेगा। महासचिव साधन बरुआ  ने बताया कि शाम 4 बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और शाम 6 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं व प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिराज बरुआ, मिथुन बरुआ, सुमित बरुआ, स्वपन बरुआ, सुमन बरुआ, सुदीप्ता बरुआ, आकांक्षा बरुआ, प्रियांशी बरुआ, रूमी, आयुषी, कौशिक सहित कई लोग उपस्थित थे।

    400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले
    Next Article शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.