राष्ट्र संवाद संवाददाता
जेवियर स्कूल, गम्हरिया में सत्र 2025-2026 के लिए प्राइज नाइट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील, गम्हरिया के निलंजन विश्वास, फादर फ्रांसिस एसजे, फादर कुरुविला एसजे आदि मौजूद थे। अतिथियों द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर सत्र 2025-2026 के एकेडमिक एक्सीलेंस, आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान पर 240 छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, सत्र 2024-2025 के आईसीएसई और आईएससी के टॉपर को भी सम्मानित किया गया। आईसीएसई के टॉपर के रूप में आद्या चौहान और आईएससी के विज्ञान विभाग से ईशा, वाणिज्य विभाग से कृष्ट सिंह सरदार और कला विभाग से निशित राज को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में शांति टुडू, सुमित हांसदा, ऋषि मिंज, अमित हांसदा और एनसीसी कैडेट के रूप में ऋषभ कपट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निलंजन विश्वास ने कहा कि आप सभी बच्चें अनुशासन में रहकर अच्छी तरह से पढ़-लिखकर देश की सेवा करें। कहा कि जिस भी बच्चों को पुरस्कार मिला हैं यह उनके अटल समर्पण, अनुशासन और शिक्षा प्रक्रिया के प्रति सम्मान को दर्शाता है। साथ ही, पुरस्कार वितरण समोराह यह भी दर्शाता है कि दृढ़तापूर्वक की गयी कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन सर्वदा फलदायक होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय पिछले चौदह सालों से दिन पर दिन तरक्की करते जा रहा हैं और यहाँ के बच्चें अभी आगे कि पढ़ाई अच्छे-अच्छे विश्वविद्यालय से कर रहे हैं। उन्होंने सभी पुरस्कृत हुए विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों की ही नहीं बल्कि अपने कार्यों के प्रति समर्पित शिक्षकों के निरंतर परिश्रम का फल है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, प्रशासक ब्रदर अमलराज सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

