Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अश्विन हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर की अंतिम चेतावनी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अश्विन हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर की अंतिम चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अश्विन हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर की अंतिम चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित शेषनगर में 5 जुलाई 2023 को हुए चर्चित अश्विन हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सतपाल सिंह उर्फ सोनी सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को गोविंदपुर पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ गोलमुरी स्थित उसके आवास पहुंची और विधिवत तरीके से इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को भी पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की। इश्तेहार में स्पष्ट किया गया है कि सतपाल सिंह को 25 मई 2026 तक अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा, अन्यथा निर्धारित तिथि के बाद उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 5 जुलाई 2023 को बाइक सवार अपराधियों ने अश्विन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें छह राउंड गोलियां चलाई गईं और चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब इश्तेहार चस्पा होने के बाद आरोपी पर दबाव और बढ़ गया है तथा पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

    अश्विन हत्याकांड में फरार आरोपी पर कसा शिकंजा पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तेहार सरेंडर की अंतिम चेतावनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर बागबेड़ा में श्रद्धांजलि, स्मारक पर माल्यार्पण
    Next Article करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.