वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर बागबेड़ा में श्रद्धांजलि, स्मारक पर माल्यार्पण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड क्षत्रिय संघ बागबेड़ा महिला इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पार्षद डॉ. कविता परमार की अगुआई में वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ के पदाधिकारी, महिला इकाई की सदस्याएं और कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में संजय सिंह, पुष्पा सिंह, संध्या सिंह, झरना मिश्रा, विनोद सिंह, मिथिलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन “वीर कुंवर सिंह अमर रहें” के नारों के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

