Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पानी पर सख्ती: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पानी पर सख्ती: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में अनियमित पेयजल आपूर्ति और खराब गुणवत्ता को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। सोमवार को उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक और गौतम नायक के साथ पहुंचे अध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने जलापूर्ति प्रणाली की गहन समीक्षा की और स्पष्ट कहा कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हर महीने कच्चे पानी, फिल्टर पानी और उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले पानी के नमूनों की अधिकृत प्रयोगशाला में जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि हर स्तर पर गुणवत्ता की निगरानी हो सके। अध्यक्ष ने जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नई मोटर की स्थापना, जुस्को कनेक्शन की संभावनाओं की जांच तथा मोटर रूम को वातानुकूलित करने हेतु शीघ्र तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल साफ-सफाई और जल निकासी सुधार के लिए कल्वर्ट व नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही आम लोगों से जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। अध्यक्ष के इस सख्त रुख और औचक निरीक्षण के बाद क्षेत्र में उम्मीद जगी है कि जलापूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार होगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11वी कक्षा नामांकन समस्या को लेकर मानवाधिकार परिषद सदस्यों ने डी ए भी पब्लिक स्कूल के प्राधानाचार्या को ज्ञापन सौपा
    Next Article तमिलनाडु में झारखंड के मजदूरों की पुकार, बंधक बनाकर शोषण का आरोप, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    Related Posts

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.