मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अधीन संचालित इस विद्यालय में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
स्कूल के रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की महत्ता और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के सहायक सचिव सतबीर सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं प्रधानाचार्य संतोख सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से पेड़ लगाने, जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और ऊर्जा बचत जैसे छोटे-छोटे कदम अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति प्रेम विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

