राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं
कोलकाता, 22 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने पुलिस से अनुमति न मिलने के कारण राहुल गांधी की 23 अप्रैल को कोलकाता और श्रीरामपुर में होने वाली रैलियों को रद्द करने के एक दिन बाद बुधवार को पुलिस अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया।
पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राहुल गांधी की पहली रैली कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में दोपहर करीब ढाई बजे होगी, और दूसरी रैली 25 अप्रैल को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होगी।’’
उन्होंने बताया कि इससे पहले, कांग्रेस ने कोलकाता के रामलीला पार्क (पार्क सर्कस मैदान) और मटियाबुर्ज में गांधी की दो रैलियां, और श्रीरामपुर स्टेडियम में 23 अप्रैल को होने वाली एक अन्य रैली रद्द कर दी थी, क्योंकि प्रशासन ने इसके लिए ज़रूरी मंजूरी नहीं दी थी।
पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर रैलियों की अनुमति नहीं दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभांकर सरकार ने दावा किया कि मालदा और मुर्शिदाबाद में गांधी की हालिया रैलियों को मिली जोरदार प्रतिक्रिया से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ‘‘घबरा’’ गई है।
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रै

