राष्ट्र संवाद संवाददाता
गंभीर रूप से घायल चंचला भकत, अस्पताल में मृत बिपिन लोहार, घटनास्थल पर मृतक बिरेन भकत, घायल अज्ञात महिला पुरुष
पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग में अनियंत्रित किया कार ने एक पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर खुद पलट गया। दुर्घटना में टाटा मैजिक, दुर्घटना ग्रस्त व बाईक सवार कुल 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एक की मौत घटनास्थल पर तथा एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई, जबकि घायलों में 2 की स्थिति गंभीर है। घटना मंगलवार दिन के लगभग 12.30 की है। मिली जानकारी अनुसार बंगाल के झाड़ग्राम से उड़ीसा रायरंगपुर तेज गति से जा रही किया कार( डब्लू बी 02 ऐ एस/ 4786) रेलवे क्रॉसिंग में बने बम्पर से कार उछल कर अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही टाटा मैजिक (जेएच05 एटी / 2592) को पीछे से एवं तथा विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल एक स्पलेंडर (जेएच 05 बी जेड/ 9399) और एक टीवीएस मोपेड (जेएच 05 ओ के / 0374) को जोरदार टक्कर मारकर खुद पलट गई। टक्कर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक में एक का नाम बिरेन भकत (कुनाबेड़ा, राजनगर थाना)जबकि अस्पताल में दूसरे मृतक का नाम विपिन लोहार (कुमड़ुम, थाना गमहरिया) है। घटना में सभी वाहनों के कुल 9 लोग घायल हुए ,इनमें से दो की स्थिति अत्यंत गंभीर है। मृतक बिरेन भकत की पत्नी चंचला भकत की स्थिति गंभीर है,इनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों में ठाकराय हेंब्रम (जोजोसाई), रायसेन सरदार व रांगा सरदार (रादुड़),सालगे सोरेन, मुस्कान मंडल सहित अन्य शामिल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो,सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे एवं सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल भेजा।

