Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में शनि के साढ़े साती एवम अमन के रखवार का भव्य मंचन
    जमशेदपुर झारखंड

    तुलसी भवन में शनि के साढ़े साती एवम अमन के रखवार का भव्य मंचन

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। 9वाँ भोजपुरी नाट्य महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंगश्री, दिल्ली द्वारा आयोजित, 9वां भोजपुरी नाट्य महोत्सव, 2026 के दूसरे और आखिरी दिन लगातार 3 नाटकों का मंचन किया गया जिसमें पहला नाटक श्री ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी कृत हास्य व्यंग्य नाटक ‘शनि के साढ़ेसाती’ का जोरदार मंचन हुआ। इस नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर जबरदस्त प्रहार करते हुए दिखाया गया कि कैसे धर्म, वास्तु और शुभ-अशुभ बताने की आड़ में पेशेवर तांत्रिक और वास्तु विशेषज्ञ यजमान को मूर्ख बनाकर और डराकर ठगने का काम करते हैं।

     

    दूसरी प्रस्तुति थी जमशेदपुर की ‘मंच’ संस्था द्वारा श्रीमती अनिता सिंह के निर्देशन में विशु बासु कृत मूल बांग्ला हास्य व्यंग्य नाटक “शांति रक्षक” के भोजपुरी अनुवाद ,अमन के रखवार की । इस नाटक का भोजपुरी में अनुवाद किया था स्व विपुल चौधरी और डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने।

     

    पुलिस प्रशासन पर करारा प्रहार करते हुए इस नाटक में दिखाया गया है कि कैसे एक कर्त्तव्यनिष्ट युवा, जो रास्ते में मिले एक पर्स को थाने में जमा करने जाता है, को बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता है।

    हर सँवाद पर हास्य पैदा करने वाले इस नाटक के मुख्य किरदार दरोगा ज़ालिम सिंह की भूमिका में विनोद कुमार प्रभावी रहे। गणेश की भूमिका में रौशन कुमार , डाकमुंशी गोबरधन के रूप में अंशु पाठक, शिवपुजन सिपाही के रूप में संजीत प्रजापति और रामभजन की भूमिका में राहुल कुमार आर्या का अभिनय भी सराहनीय रहा। पार्श्व ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था श्रीमती कृष्णा सिन्हा ने किया।

    महोत्सव का समापन रंगश्री की प्रस्तुति अरविंद विद्रोही कृत भोजपुरी हास्य व्यंग्य नाटक “कब्रिस्तान के उदघाटन ”, का जोरदार मंचन से हुआ। इस नाटक को निर्देशित किया रंगश्री के संस्थापक डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने। यह नाटक उन राजनेताओं पर एक व्यंग्य है जो सस्ती लोकप्रियता पाने एवं सत्ता में बने रहने के लिए, अपने मतदाताओं को झूठे नारे एवं तरह तरह के वादों से भरमाते हैं और अपना उल्लू सीघा करते हैं। नाटक में मुख्यमंत्री का एक संवाद था, “अपना लोकतंत्र झूठा और लुभावना नारा पर चलते आ रहा है। लोगों को आश्वासन, नारा और जाति-धर्म पर टाँग कर रखना राजनीति का धर्म है।” इस नाटक में भ्रष्ट राजनीति के विभिन्न आयाम को हँसते हँसाते बड़े बेहतरीन तरीके से दिखाया गया जिसको देख दर्शक ठहाके लगाते अपना पेट पकड़े बैठे रहे।

    नाटक में मुख्यमंत्री की भूमिका में श्री अखिलेश कुमार पांडे, पी.ए. की भूमिका में स्वयं डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह, हिजड़े, मुस्लिम लीडर व डीसी की भूमिका में क्रमश: श्री सौमित्र वर्मा, विजय व रुस्तम कुमार, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष की भूमिका में कृति कुमारी, महामंत्री की भूमिका में कीर्ति यादव, गार्ड/ सिपाही/अधिकारी की भूमिका में विनय कांत चपरासी की भूमिका में प्रभात रंजन, मुर्दा की भूमिका में रुस्तम कुमार, ऑफिसर व बेरोजगार संघ के संयुक्त सचिव की भूमिका में श्री अशोक प्रभावी रहे।प्रकाश व्यवस्था श्री संदीप कुमार एवं म्यूजिक कीर्ति यादव का था।

    दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

    महोत्सव के समापन पर रंगश्री के अध्यक्ष व निदेशक डॉ महेन्द्र प्रसाद सिंह ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार सहित सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद्, तुलसी भवन और जमशेदपुर के सभी सुधी दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता जी एवम मानगो मेयर सुधा गुप्ता की उपस्थिति ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में जेपीएससी परीक्षा शुरू, 60 केंद्रों पर 26,560 अभ्यर्थी शामिल
    Next Article हरियाणा का छोरा, बैंकॉक का नशा और मुंबई का एयरपोर्ट: 9 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया शातिर तस्कर!

    Related Posts

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.