XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
XLRI – Xavier School of Management ने कॉर्पोरेट और वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग (VIL) कार्यक्रमों के लिए अपना 24वां दीक्षांत समारोह शनिवार को जमशेदपुर में आयोजित किया। टाटा ऑडिटोरियम में हुए इस समारोह में कुल 377 प्रतिभागियों को विभिन्न प्रबंधन कार्यक्रमों में स्नातक की उपाधि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Manoj Munjal रहे। समारोह की शुरुआत संस्थान के निदेशक Fr. George Sebastian के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने निरंतर कौशल विकास और नेतृत्व की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के टॉपर्स को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह ने उद्योग-शिक्षा साझेदारी और कार्यकारी शिक्षा में XLRI की मजबूत भूमिका को भी रेखांकित किया।

