मिहिजाम में दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग शुरू
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: मिहिजाम नगर भवन में मिहिजाम नगर और गोराइनाला मंडल का संयुक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन Deendayal Upadhyay और Shyama Prasad Mukherjee के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम से सत्र प्रारंभ हुआ।
जिला संयोजक मितेश साह ने बताया कि प्रदेश निर्देशानुसार मार्च से मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं और इस वर्ग के साथ जामताड़ा जिले के सभी 16 मंडलों का प्रशिक्षण पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित है, जहां सदस्यता अभियान, नई समिति का गठन और फिर प्रशिक्षण की प्रक्रिया नियमित रूप से चलती है।
पहले सत्र में मनीष दुबे ने कार्यपद्धति पर जोर देते हुए कहा कि संगठन अनुशासन और सामूहिक निर्णय से चलता है। दूसरे सत्र में तरुण गुप्ता ने अंत्योदय पर विचार रखते हुए बताया कि सरकार डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा रही है और Narendra Modi के नेतृत्व में कोविड वैक्सीन सभी को उपलब्ध कराई गई।
तीसरे सत्र में चंदन राउत ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप और एआई के उपयोग पर जानकारी दी। कार्यक्रम में कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

