Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, विधायक पूर्णिमा साहू का कांग्रेस-इंडी अलायंस पर हमला
    Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, विधायक पूर्णिमा साहू का कांग्रेस-इंडी अलायंस पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    महिला आरक्षण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, विधायक पूर्णिमा साहू का कांग्रेस-इंडी अलायंस पर हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाने के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस एवं इंडी अलायंस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “महिला विरोधी” करार दिया है।
    विधायक साहू ने कहा कि सदन में विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है और इसने देश की मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते महिलाओं के अधिकारों से समझौता किया है।
    उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में इसी विधेयक को समर्थन देकर पारित किया गया था, लेकिन जब इसे लागू करने का समय आया तो विपक्ष पीछे हट गया। इससे विपक्ष की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।
    साहू ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इसे राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन मिलना चाहिए, लेकिन विपक्ष इसे भी लाभ-हानि के नजरिए से देख रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण बिल: लोकतंत्र के संतुलन पर त्वरित टिप्पणी | राष्ट्र संवाद
    Next Article महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन ऐलान

    Related Posts

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    July 18, 2026

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    July 18, 2026

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.