पूर्वी सिंहभूम में 6 बच्चों को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन के बाद घर वापसी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिविल सर्जन डॉ 0 साहिर पाल के प्रयास से कंजेनाईटल हार्ट डिजीज (जन्मजात ह्रदय में छेद) के पाँच बच्चों का श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ केयर खारघर- नवी मुंबई तथा कोंडापाका-हैदराबाद साथ में कटे होंठ वाले 01 बच्चे का पारस अस्पताल, राँची में सफलतापूर्वक ऑपरेशन के पश्चात सकुशल अपना घर लौटे l
बच्चों के अभिभावकों ने सिविल सर्जन तथा डी ई आई सी के पूरे टीम को इस नेक कार्य के लिए बहुत बहुत शुक्रिया एवं आभार प्रकट किया ।
बच्चों में कंजेनाईटल हार्ट डिजीज के लिए सरकार के तरफ से श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर, मुंबई, खारघर, हैदराबाद तथा रायपुर में नि:शुल्क आने – जाने साथ में ऑपरेशन तथा उपचार की व्यवस्था है -डॉ0 साहिर पाल,सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम।*
सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ 0 साहिर पाल के प्रयास से पूर्वी सिंहभूम के पाँच कंजेनाईटल हार्ट डिजीज (जन्मजात ह्रदय में छेद ) के बच्चों का श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर, खारघर, मुंबई तथा कोंडापाका- हैदराबाद में दिल के सफल ऑपरेशन के साथ साथ कटे होंठ वाले 01 बच्चे का पारस अस्पताल राँची में सफल ऑपरेशन के पश्चात सकुशल वापसी पर सिविल सर्जन के कक्ष में स्वागत किया गया साथ में उसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी l
सभी बच्चों को आर0बी0एस0के0 टीम चाकूलिया से डॉ 0 कृष्णा बल्लव महतो, धलभूमगढ़ से डॉ 0 शशांक चटर्जी एवं डॉ 0 मनीमाला सेन, बहरागोड़ा से डॉ 0 अमित कुमार दास के द्वारा स्क्रीनिंग के पश्चात डी0ई0आई0सी0 सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ 0 कमलेश कुमार प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 राज नारायण तिवारी तथा उनके टीम ने सिविल सर्जन डॉ 0 साहिर पाल के निर्देशानुसार 02 बच्चों को श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर, खारघर, मुंबई तथा 03 बच्चों को कोंडापाका – हैदराबाद भेजा गया जहाँ उन सभी बच्चों का दिल का सफल ऑपरेशन हुआ l
कटे होंठ वाले 01 बच्चे को पारस अस्पताल, राँची भेजा गया जहाँ उसका भी निशुल्क ऑपरेशन किया गया l
आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उसका सफल वापसी पर सभी छः बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सिविल सर्जन डॉ0 साहिर पाल, उपाधीक्षक डॉ 0 कमलेश कुमार प्रसाद,डॉ0 राज नारायण तिवारी, डॉ 0 राजीव लोचन महतो,डॉ 0 शशांक चटर्जी, डॉ 0 मनीमाला सेन, डॉ 0 कृष्णा बल्लव महतो, डॉ 0 अमित कुमार दास ,सोशल वर्कर- डी0ई0आई0सी0 नमृता ठाकुर, कमलजीत कौर ने स्वागत कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना किये l

