Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा—गिरोह के सरगना तक पहुंचे पुलिस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा—गिरोह के सरगना तक पहुंचे पुलिस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने उठाए सवाल, कहा—गिरोह के सरगना तक पहुंचे पुलिस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि जन्मदिन मनाने के बहाना से डेंटल छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों और इसकी साज़िश रचने वालों को कड़ी सज़ा दिलवाएँगे. कल इस मुद्दे पर उनके साथ मेरी बात हुई. परंतु मेरा मानना है कि इतना ही पर्याप्त नहीं है. इस मामले में पुलिस की भूमिका एक छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों को सजा दिलाने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए. इस मामले में पुलिस को जांच के क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए.

    मुझे विश्वसनीय सूचना मिली है कि रांची के जिस शैक्षणिक क्षेत्र में यह नृशंस घटना घटी है उस क्षेत्र में ऐसे कारनामे को अंजाम देने वाला एक संगठित गिरोह काम कर रहा है जो छात्राओं को विविध प्रकार से फँसाता है और एक बार कोई लड़की फँस जाती है तो उसे चारा बनाकर यह गिरोह अन्य लड़कियों को फाँसता है. इस मामले में ओली विश्वकर्मा नामक जो लड़की ने जन्मदिन मनाने के बहाने पीड़िता को घटनास्थल पर ले गई थी वह भी इसी प्रकार इस जालसाज़ गिरोह के चक्कर में फँसी थी और अब इस गिरोह के लिए काम कर रही है. ऐसी लड़कियों की बड़ी संख्या है जो इस गिरोह का शिकार बन चुकी हैं.

    यह गिरोह फोटो लेकर एवं वीडियो बनाकर लड़कियों को भयाक्रांत करता है. लोक लाज के डर से सहमी हुई लड़कियां, जिनमें ज़्यादातर छात्राएँ होती हैं, अपना मुँह बंद कर लेती हैं और यही इस गिरोह की सबसे बड़ी ताक़त है. अद्यतन मामले में पीड़िता छात्रा ने इस जघन्य दुष्कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया, बहादुरी के साथ प्रतिकार किया. नतीजा है कि दुष्कर्मी पुलिस के चंगुल में गिरफ़्तार हो गए हैं. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक इन दुष्कर्मियों को कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं पर इतना ही काफी नहीं है. न्याय का तक़ाज़ा है कि पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करे, गिरोह के सरगना पर हाथ डाले. इस मामले को एक पीड़िता तक सीमित नहीं रखे. अब तक जितनी लड़कियां इस गिरोह का शिकार हो चुकी हैं उन सबको न्याय दिलाए.
    संभव है इस लक्ष्य के अनुरूप होने वाली पुलिसिया जांच में किसी राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रकारी समूह के चेहरे पर से पर्दा उठे और इस क्रम में सफ़ेदपोशों का दबाव पुलिस जांच पर पड़े. इसके मद्दे नज़र सरकार गहन जांच के लिए या तो एसआईटी गठित करे या जांच को सीबीआई के हवाले कर दे.

    कहा—गिरोह के सरगना तक पहुंचे पुलिस सरयू राय ने उठाए सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम में 6 बच्चों को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन के बाद घर वापसी
    Next Article रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.