वीर शहीद गंगानारायण सिंह जयंती समारोह का निमंत्रण मुख्यमंत्री को सौंपा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची : हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय, रांची में भूमिज समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 25 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर के गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सह भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में श्री संजय सरदार, श्री हिमांशु सिंह, श्री राधेश्याम भूमिज, श्री ईश्वर लाल सरदार, श्री अमर सिंह भूमिज तथा श्री भुगुराय सरदार शामिल थे। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे।

