Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में नक्सलियों से भिड़ंत, सुरक्षाबलों के 5 जवान जख्मी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा में नक्सलियों से भिड़ंत, सुरक्षाबलों के 5 जवान जख्मी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में नक्सलियों से भिड़ंत, सुरक्षाबलों के 5 जवान जख्मी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ सारांडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिबा गांव के पास चडराडेरा जंगल में हुई.

    मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत कुल 5 जवान घायल हो गए. घायल जवानों में जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम शामिल हैं

    जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश IED ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए, जबकि अन्य जवानों को गोली लगने से चोटें आई हैं. शैलेश कुमार दुबे को गर्दन में, उत्तम कुमार सेनापति को हाथ में और जितेंद्र राय को पैर में गोली लगी है. वहीं एक अन्य जवान प्रेम को भी पैर में चोट आई है. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जितेंद्र राय को छोड़कर बाकी सभी घायलों को बालिबा गांव से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान चडराडेरा के जंगल में नक्सलियों से आमना- सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक- रुक कर काफी देर तक फायरिंग होती रही.

    सुरक्षाबलों के अनुसार नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि या रिकवरी की सूचना नहीं मिली है. घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है. छोटानागरा थाना से करीब 20 किलोमीटर और मनोहरपुर मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित इस दुर्गम क्षेत्र में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं.

    चाईबासा में नक्सलियों से भिड़ंत सुरक्षाबलों के 5 जवान जख्मी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहृदयगति रुकने से राजू सिंह का निधन
    Next Article टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के साथ 10 सदस्यीय टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.