टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के साथ 10 सदस्यीय टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) के नेतृत्व में 10 प्रतिभागियों के दल (3 महिलाएं, 7 पुरुष) ने 31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप (EBC) ट्रेक पूरा किया। टीम का नेतृत्व टीएसएएफ के मैनेजर अनंत राणा ने किया।
दल ने 17,598 फीट की ऊंचाई तक पहुंचते हुए कठिन मौसम, –25°C तापमान, तेज हवाओं और बर्फबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय दिया। सभी प्रतिभागी सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचे। टीम में एक प्रतिभागी टाटा स्टील से तथा 9 बाहरी प्रतिभागी शामिल थे।
ट्रेक के दौरान टीम ने दुध कोशी नदी के किनारे चलते हुए नामचे बाजार और तेंगबोचे जैसे प्रसिद्ध स्थानों से गुजरते हुए शेरपा संस्कृति का अनुभव भी किया।
प्रतिभागियों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए टीएसएएफ के मार्गदर्शन और अनंत राणा के नेतृत्व की सराहना की।

