चांडिल में ट्रक और बस में सीधी टक्कर, दोनों वाहनों के चालक फंसे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित भादूडीह के पास ट्रैक और साथी बस के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद बस और ट्रक के चालक अपने अपने वाहन के केबिन में फंसा रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद चालकों को केबिन से बाहर निकाल गया।

साथी बस नीमडीह से जमशेदपुर जा रही थी। दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्री को चोट लगी है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। दुर्घटना के बाद ट्रक खेत में जा गिरा। घटना के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

