रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष श्री चिन्ना राव के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने जमशेदपुर के रेल एरिया मैनेजर के समक्ष जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रेल सेवाओं में व्याप्त समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए यथाशीघ्र सुधार की पुरजोर मांग की।
कांग्रेस सहकारिता विभाग के नेताओं ने विशेष रूप से यात्री सुविधाओं, ट्रेनों की समयबद्धता और रेल परिचालन में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यह आंदोलन भविष्य में बड़ा रूप ले सकता है, जो जनहित में होगा। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया।
नेताओं ने कहा कि रेल प्रशासन का दायित्व है कि यात्री ट्रेनों की अनावश्यक देरी को रोका जाए और उनका संचालन निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय कुमार यादव, जिला अध्यक्ष चिन्ना राव, यूथ इंटक जिला महामंत्री विश्वजीत जेना, जिला अध्यक्ष रंजन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेन्द्र सिंह, चंदेल राजा ओझा, अविनाश यादव, सोनू सोनकर, दीपक तिवारी, आयुष तिवारी, अरुण बारीक, परवेज आलम, रवि यादव, सुमन यादव, राजू शर्मा, रविंदर प्रसाद, शाहीद इकबाल, रवि चौबे, जयप्रकाश सिंह, चीकू, अरूप लहरी सहित अन्य कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

