Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी और भारतीय समाज को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया। युवा नेता फैयाज खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें। इस मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति , खुदू उरांव , दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय रजक, गुरमीत सिंह गिल, प्रीतम हेंब्रम , प्रकाश चंद्र झा, उमेश गिरी, अभय पांडेय, अरुण कुमार चौधरी, रेहान, बुधवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प । झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचास थाना प्रभारी पर गिरी गाज: वायरल ऑडियो के बाद SP का एक्शन, सुषमा कुमारी हटाई गईं
    Next Article मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने रक्तदान कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.